मामूली झगड़ा बना खूनी संघर्ष, बड़े भाई पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

कटिहार : कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पहाड़पुर बांध के पास दो लड़कों के बीच हुए मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शाहनवाज और सोबेराती नामक दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। झगड़े की सूचना मिलने पर शाहनवाज के बड़े भाई शेख जुल्फिकार सोबेराती के चिकन शॉप पर शिकायत करने पहुंचे। लेकिन बात बिगड़ गई और बहस ने तूल पकड़ लिया। इसी दौरान सोबेराती ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से जुल्फिकार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जुल्फिकार बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश और मामले की छानबीन जारी है।

यह भी पढ़े : RPF ने 2 संदिग्ध को पकड़ा, जांच में मिला दर्जनों पेंड्रोल क्लिप

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...