Boiling oil attack: महिला पर खौलता तेल डालने का सनसनीखेज मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih: जिले से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो आरोपियों ने एक महिला पर खौलता हुआ तेल डाल (Boiling oil attack) दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना रविवार देर रात एक गांव की बताई जा रही है। पीड़िता को तत्काल स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

नाश्ते की दुकान पर हुई घटनाः

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला अपने गांव में नाश्ते की छोटी दुकान चलाती है। महिला ने अपने बयान में बताया कि वह दुकान पर नाश्ता तल रही थी, तभी पास के गांव के दो युवक वहां पहुंचे और उसे परेशान करने लगे। जब महिला ने उनकी हरकतों का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने खौलता हुआ तेल उसके ऊपर डाल दिया और मौके से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारीः

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उदय चौधरी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी मनीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोशः

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। गांव के पूर्व मुखिया ने बताया कि पीड़िता का परिवार पूरी तरह उसकी दुकान से होने वाली आय पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों का अपराधों का पुराना इतिहास रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोग पीड़िता के इलाज में सहयोग कर रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवालः

यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।

 

 

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...