Bokaro : और यहां महिलाओं ने ही दो महिलाओं को बना लिया बंधक, ये था मामला…

Bokaro : बोकारो से हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहां पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर मौजा के नेशनल हाईवे पर इमली पेड़ के समीप महिला रैयतों ने दो महिला लठैतो को बंधक बना दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पिंडराजोरा पुलिस ने दोनों महिलाओ को छुड़ाकर थाना ले गई।

मालूम हो कि 8 एकड़ जमीन की आपसी बंटवारे नहीं हुई है। उषा देवी जमीन बंटवारे को लेकर सामने आई तो उक्त जमीन पर किसी का कब्जा देखकर जमीन पर बाउंड्री शुरु की, लेकिन उसके बाउंड्री को अज्ञात लोगों ने आकर तोड़ दिया।

तीन टेंपो भरकर आई थी महिलाएं

जिसके बाद उषा पुनः जमीन पर आई। उनके आने के सूचना मिलने के बाद तीन टेंपो पर सवार होकर पहुंची महिलाएं उषा देवी से उलझ गई। लिहाजा महिलाओ के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान दो महिलाओं को बंधक बना लिया गया, बाकी महिलाएं भागने में कामयाब हो गई। उषा देवी ने पुलिस को बताया कि वे महिलाएं उनसे लड़ने के लिए आई थी। मारपीट के बाद महिलाओं को पुलिस थाना ले आई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...