Breaking : झारखंड के विकास के लिए हर दिशा में हो रहा प्रयास, नगर विकास विभाग में बड़ी नियुक्ति-सीएम हेमंत सोरेन

Breaking 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज नगर विकास विभाग और जेएसएससी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर नगर विकास विभाग में बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई। नियुक्तियों में पाइपलाइन, कनिष्ठ अभियंता, विधि सहायक, सेंट्रल फूड सिक्योरिटी समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

Breaking : झारखंड को हर कोने से विकसित करना है

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अब इन युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे शहरों और राज्य के विकास में अपना पूरा योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड को हर कोने से विकसित करना है। उन्होंने बताया कि झारखंड को खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, लेकिन इस राज्य की पहचान केवल जमीन के नीचे के खजाने तक सीमित नहीं है। “हमें गर्व है कि हमारी धरती प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर है। आने वाले समय में हम चाहते हैं कि यह प्राकृतिक सौंदर्य पूरे देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए।

Breaking : राज्य में टूरिज्म को मजबूत किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि जैसे हम छुट्टियों में घूमने के लिए दूसरे राज्यों या देशों में जाते हैं, वैसे ही हम चाहते हैं कि झारखंड में भी देश-विदेश से लोग पर्यटन के लिए आएं। इसके लिए राज्य में टूरिज्म को मजबूत किया जा रहा है। इससे न सिर्फ राज्य की पहचान बढ़ेगी बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

शहरों के विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे लोग अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं, वैसे ही शहर को भी मेंटेन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों और प्रखंडों से लोग रोज़गार और अन्य कामों के लिए शहरों की ओर आते हैं, जिससे शहर की आबादी बढ़ती है। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से शहरों का विकास जरूरी हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शहरों में झुग्गी-झोपड़ियां अनियोजित तरीके से बसने लगें, तो विकास की प्रक्रिया में कठिनाई आती है। इसलिए नगर विकास विभाग की यह नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई नियुक्तियां शहरों और गांवों दोनों के विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...