Breaking : 72 घंटे में 2 बार गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बच चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनाव रंग में आ गई है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है जो कल यानी चार अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 घंटे में बिहार के दो जिलों में चुनावी रैली करने जा रहे हैं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी चार अप्रैल को जमुई में जनसभा करेंगे। साथ ही सात अप्रैल को नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जमुई से एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण भारती मैदान में हैं। जबकि नवादा से राज्यसभा सांसद और एनडीए से बीजेपी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर किस्मत अजमा रहे हैं। नवादा में पीएम मोदी की रैली की पुष्टि बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने की है। इससे नवादा लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। बता दें कि नवादा और जमुई में लोकसभा चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

यह भी पढ़े : शिवेश ने कहा- PM मोदी के विकास कार्यों पर होगी मेरी जीत 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

कुमार गौतम की रिपोर्ट

 

पीएम नरेंद्र मोदी

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...