जमीन विवाद में पंचायती के दौरान चली गोली, सब इंस्पेक्टर समेत तीन…

पटना: राजधानी पटना में जमीनी विवाद में एक पंचायती के दौरान अचानक गोलीबारी हुई जिसमें एक दारोगा समेत तीन लोग जख्मी हो गये। घटना पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव की है जहां रविवार को जमीनी विवाद में पंचायती के दौरान अचानक कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में बिहार पुलिस के एक दारोगा, उनका बेटा और भतीजा गोली लगने से जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजे रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जख्मी सब इंस्पेक्टर सहरसा में पदस्थापित हैं। मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर के पूर्वजों की जमीन कुछ लोगों ने हड़प ली थी। इसी मामले को लेकर रविवार को पंचायती की जा रही थी तभी कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें – VIP प्रमुख ने लांच किया पार्टी का थीम सॉंग, कहा ‘MLA या मंत्री बनने नहीं आया मुंबई से’

गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर के पैर में एक गोली लगी है जबकि उनके बेटे के शरीर में तीन गोली लगी है वहीं भतीजे के पेट में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने 5 खोखा बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भले गोली खायेंगे पर अपनी जमीन नहीं देंगे, नौबतपुर में बियाडा के जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Saffrn

Trending News

JEE Advanced 2026 Exam: रांची में आज होगी परीक्षा, दो हजार...

 रांची में आज जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा आयोजित होगी। दो परीक्षा केंद्रों पर करीब 2000 छात्र शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की।JEE...

Jharkhand Weather Alert: 19 मई तक झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट,...

झारखंड में 19 मई तक मौसम बदलेगा। पलामू समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, जबकि रांची सहित कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश...

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img