Advertisment

उलटे रॉकेट में आग लगाना सांसद पप्पू का पड़ा भारी, रावण दहन के दौरान झुलसे

पूर्णिया : जाप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हए थे। रावण वध के दौरान आतिशबाजी के कारण आग से हादसा हुआ। दरअसल, पप्पू यादव ने जिस रॉकेट में आग लगाई वह उल्टा था। इसकी वजह से वह रॉकेट से झुलस गए। पप्पू यादव को सबसे ज्यादा ऑन फील्ड रहने वाले नेताओं में शामिल माना जाता है। शनिवार को उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। पूर्णिया के मरंगा में दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां रावण दहन के लिए पप्पू यादव पहुंचे थे। इस दौरान ही उनके साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी आंखों में चोट लगी है।

आपको बता दें कि यहां 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। जिसके दहन को लेकर सांसद पप्पू यादव पहुंचे थे। आग लगाकर पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिली। लेकिन हादसे में बारूद पप्पू यादव की दाहिनी आंख में गिरा है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं।

यह भी पढ़े : बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण दहन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

यह भी देखें :

विवेक रंजन और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...