कैदी को लेकर जा रहे Auto में कार ने मारी टक्कर, दो की मौत दो जख्मी

भोजपुर: आरा बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के करौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर बंदी को ले जा रहे ऑटो में बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान समेत दो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना से दो बंदी को लेकर होमगार्ड के दो जवान आरा कोर्ट जा रहे थे।

इस दौरान करौली गांव के समीप किसी कारण से ऑटो को रोका तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ही वाहन सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई जिसमें बाढ़ का पानी भरा था। घटना में होमगार्ड जवान परमहंस पांडेय और शाहपुर थाना के सेमरिया ओझापट्टी गांव निवासी सत्यनारायण ओझा की मौत हो गई जबकि धोबहां थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा निवासी होमगार्ड जवान गौतम शुक्ल और बंदी बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई निवासी पंकज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल और शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-   Durga Puja के विसर्जन से संबंधित दिशा निर्देश जारी, पटना डीएम ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Auto Auto Auto Auto

Auto

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...