भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रद्द कराने की धमकी, मामला दर्ज

रांची. आगामी 23 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। उससे पहले सिख फॉर जस्टिस संगठन ने मैच रद्द करने की धमकी दी है। साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वापस जाने को कहा है। इस संबंध में रांची के धुर्वा स्थित थाना में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में हटिया के डीएसपी पी के मिश्रा ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से धमकी दी गई है। यहां के स्थानीय माओवादी संगठन से भी अपील कर मैच नहीं करवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि धमकी को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मैच में किसी भी प्रकार का खलल न हो इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये हैं।

Electricity Bill: रांची में Electricity Bill का बड़ा खेल! 3 बल्ब...

रांची के पिठौरिया में बिजली बिल की बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। तीन बल्ब और तीन पंखे वाले कैलाश को 29.88 लाख रुपये का...

 Land Compensation का बकाया नहीं चुकाना पड़ा भारी, DC की सरकारी...

रामगढ़ सिविल कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मुआवजा नहीं मिलने पर उपायुक्त की सरकारी गाड़ियों और चल संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया है। Land Compensation...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में नया Syndicate, 20 से...

JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में CID को नए सिंडिकेट का पता चला है। 20 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर सवाल हैं। दो एजेंसी...