Advertisment

Corruption Case: सीएम अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर CBI का छापा

जोधपुर : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के

जोधपुर स्थित आवास पर भ्रष्टाचार मामले में आज सुबह सीबीआई ने छापा मारा.

बता दें कि अग्रसेन गहलोत पहले से ही उर्वरक निर्यात मामले में

कथित गड़बड़ी के लिए ED की जांच के दायरे में हैं.

ईडी का आरोप है कि अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत ने

साल 2007 और 2009 में बड़ी मात्रा में फर्टिसाइजर का अवैध रूप से निर्यात किया गया था.

ED ने की थी छापेमारी

उर्वरक निर्यात में कथित अनियमितताओं में उनका नाम सामने आने के बाद पिछले महीने अधिकारियों ने उनसे भी पूछताछ की थी. पिछले साल ईडी ने कथित उर्वरक घोटाले के सिलसिले में अग्रसेन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. धनशोधन के आरोप में 22 जुलाई 2020 को अग्रसेन के घर और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई थी. ईडी ने तब भी उन्हें समन भेजा था, लेकिन अग्रसेन तब पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे.

जानिए क्या है मामला

दरअसल साल 2017 में अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत का नाम फर्टिलाइजर यानी उवर्रक घोटाले में सामने आया था. उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने साल 2007 से 2009 के बीच किसानों के हक को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया. अशोक गहलोत राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे. अग्रसेन गहलोत पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल कर किसानों को मुहैया कराए जाने वाले फर्टिलाइजर की आपूर्ति में घोटाला किया था. साल 2017 में बीजेपी ने इस मामले को लेकर अशोक गहलोत पर जोरदार हमला भी बोला था.

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...