Advertisment

CBSE कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित, 93.70 फीसदी छात्र पास, बेटियों ने फिर किया कमाल

पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है, जो पिछले साल (93.66 फीसदी) के मुकाबले 0.04 फीसदी बेहतर है। बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए रिजल्ट सामान्य से करीब एक महीना पहले जारी कर दिया है।

बेटियों ने फिर किया कमाल

आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे। जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर सबसे तेज रिजल्ट

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग ऐप पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले सक्रिय किया गया है।

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

त्रिवेंद्रम रीजन फिर रहा अव्वल

रीजन-वार प्रदर्शन में एक बार फिर त्रिवेंद्रम (99.79 फीसदी) और विजयवाड़ा (99.79 फीसदी) संयुक्त रूप से टॉप पर रहे हैं। वहीं, नोएडा रीजन का पास प्रतिशत 87.66 फीसदी और दिल्ली रीजन का प्रदर्शन 97.38 फीसदी रहा है।

संस्थानों में KV और JNV का दबदबा

संस्थानों की बात करें तो केंद्रीय विद्यालयों (KV) ने 99.57 फीसदी और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) ने 99.42 फीसदी पास प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.43 फीसदी दर्ज किया गया है।

रिजल्ट के मुख्य आंकड़े 

कुल पंजीकृत छात्र – 24,71,777

कुल उत्तीर्ण छात्र – 23,16,008

कुल पास प्रतिशत – 93.70 फीसदी 

परीक्षा की अवधि – 17 फरवरी से 10 मार्च 2026

यह भी पढ़े : Big Breaking: CBSE ने जारी किया क्लास 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Ranchi Airport Update: 8 फ्लाइट देरी से पहुंचीं, Kolkata Flight रद्द,...

रांची एयरपोर्ट पर मंगलवार को 8 उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जबकि रांची-कोलकाता फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। यात्रियों को लंबा...

JPSC Scam: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ के चेक, OMR...

झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच तेज। सीआईडी ने 18 ठिकानों पर छापेमारी में 6 करोड़ के चेक, OMR कॉपी और जमीन...

Jharkhand Weather Update: वज्रपात से 20 की मौत, रांची समेत कई...

झारखंड में 5 अगस्त 2026 को भारी बारिश और वज्रपात से 20 लोगों की मौत हुई। रांची समेत कई जिलों में बारिश दर्ज हुई।...