Advertisment

CBSE Verification Process: रांची के चार स्कूल बने Special Center, 12वीं कॉपियों की जांच होगी और सख्त

सीबीएसई ने 12वीं के अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए रांची के चार प्रमुख स्कूलों को विशेष केंद्र बनाया है। ऑनलाइन जांच और क्रॉस चेकिंग की व्यवस्था की गई है।


CBSE Verification Process राचीः सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के विभिन्न विषयों के अंकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए रांची के चार प्रमुख स्कूलों को विशेष केंद्र के रूप में चयनित किया है। इन केंद्रों पर छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं की ऑनलाइन जांच और सत्यापन का कार्य किया जाएगा।

CBSE Verification Process:इन स्कूलों को बनाया गया Special Center

सीबीएसई द्वारा चयनित स्कूलों में डीपीएस, केरली स्कूल, डीएवी हेहल और सरला बिरला पब्लिक स्कूल शामिल हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी संस्थानों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

2 6 22Scope News


Key Highlights

  • सीबीएसई ने रांची के चार स्कूलों को विशेष केंद्र के रूप में चुना।

  • 12वीं के अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन का काम यहां होगा।

  • प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 50 कंप्यूटर और निर्बाध इंटरनेट की व्यवस्था होगी।

  • मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • उत्तरपुस्तिकाओं की दो स्तर पर क्रॉस चेकिंग की जाएगी।


CBSE Verification Process:50 कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट की होगी व्यवस्था

बोर्ड ने प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 50 कंप्यूटर और निर्बाध इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इसका उद्देश्य उत्तरपुस्तिकाओं की ऑनलाइन जांच और सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करना है। इसके अलावा कॉपियों की संख्या के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए कम से कम 40 शिक्षकों की तैनाती करने का भी निर्देश दिया गया है।

CBSE Verification Process:मोबाइल पर रोक, दो स्तर पर होगी Cross Checking

मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों को पहले की तरह मोबाइल फोन साथ रखने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सीबीएसई ने गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक उत्तरपुस्तिका की जांच के बाद दो शिक्षकों द्वारा क्रॉस चेकिंग की व्यवस्था भी की है।

बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय के एक अधिकारी द्वारा की जाएगी, ताकि सत्यापन और री-इवैल्यूएशन कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

 

Highlights

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...