गोड्डा में आदिवासी दिवस पर चंपाई सोरेन का हमला : सम्मान राशि नहीं, हमें हमारी जमीन चाहिए

गोड्डा: गोड्डा में आयोजित आदिवासी दिवस समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आदिवासी समुदाय की जमीन संरक्षण और अधिकारों को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदिवासियों को “मंईयां सम्मान राशि” नहीं, बल्कि अपनी पैतृक जमीन चाहिए, जो वर्षों से गलत तरीके से छीनी जा रही है।

चंपाई सोरेन ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “हम अपने 10 लोगों को खिलाने का दम रखते हैं। लेकिन हमारी जमीन अगर बची नहीं तो हमारे अस्तित्व पर संकट आ जाएगा।” उन्होंने 22 दिसंबर को भोना में होने वाली विशाल सभा की घोषणा करते हुए दावा किया कि उस दिन करीब 5 लाख लोग जुटेंगे और यह सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा और माइनिंग का खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन किसी प्रशासनिक या राजनीतिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। “आज तक अच्छी सिंचाई व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलीं। हम अब भी पांच किलो चावल के लिए मजबूर हैं, जबकि हम इस धरती के असली मालिक हैं,” उन्होंने कहा।

चंपाई सोरेन ने आदिवासी और मूलवासी समुदायों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर हम जागे नहीं तो हमारी आबादी घटती जाएगी और आने वाले समय में हमारी पहचान मिट सकती है। “सरकार ने हमें आत्मनिर्भर बनाने की कोई ठोस योजना नहीं दी है, बल्कि हमें जीने के लिए मजबूर किया है। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी जमीन और हक की लड़ाई खुद लड़ें,”

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...