Chennai: बागमती एक्सप्रेस टकराई मालगाड़ी से, 5 बोगी में लगी आग और…

चेन्नई: बड़ी खबर है जहां मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में कई यात्री जख्मी हो गए। घटना चेन्नई डिवीजन के केवरपेट्टई की है जहां पहले से खड़ी एक मालगाड़ी में बागमती एक्सप्रेस ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ट्रेन की स्पीड काफी तेज थी। घटना में 5 से 6 बोगी पटरी से उतर गई जबकि 3 बोगी में आग लग गई। हालांकि किसी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना में ट्रेन के दोनो लोको पायलट जख्मी हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ रिलीफ वैन घटनास्थल पर पहुंच गई है वहीं चेन्नई के डीआरएम भी घटनास्थल के रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन में पहले जोड़ का झटका लगा और फिर ट्रेन लूप लाइन में घुस गई जिसके बाद पहले से खड़ी मालगाड़ी में पीछे से टकरा गई।

घटना के बाद ट्रेन के इंजन समेत एसी बोगी में आग लग गई। हालांकि बोगी से यात्रियों को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है वहीं कुछ यात्री जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  हवा में एयर इंडिया के विमान का हाइड्रोलिक फेल, 140 यात्री थे सवार

Chennai Chennai Chennai

Chennai

Jharkhand Weather Alert: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और...

झारखंड में चक्रवात अर्णब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची समेत कई जिलों में...

Dhanbad Murder: जमीन विवाद में दौलत राम महतो की हत्या, चाचा...

 धनबाद के बरवाअड्डा में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की धारदार हथियार से हत्या। जमीन विवाद में चाचा समेत पांच पर आरोप, पुलिस जांच...

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...