Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

रसेल वाइपर ने युवक को डसा, तो दोस्त ने सांप को बोतल में बंदकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर भी रह गए दंग

Chatra: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुंदा थाना क्षेत्र के जम्बुआ गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अमरेंद्र कुमार (पिता– बिनेशर भारती) को रसेल वाइपर जैसे अत्यंत जहरीले सांप ने डस लिया। लेकिन उसके दोस्तों ने जो कदम उठाया, वह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल अमरेंद्र को काटने वाले सांप को उसके दोस्तों ने एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर अस्पताल तक पहुंचाया, ताकि डॉक्टर आसानी से उसकी पहचान कर सही एंटीवेनम दे सकें। ऐसे हुआ हादसाः अमरेंद्र बुधवार की शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर के पास...

छपरा से नीतीश की हुंकार, RJD पर हमला बोलते हुए कहा- ‘पहले क्या स्थिति थी, शाम में लोग निकलते नहीं थे’

मांझी (छपरा) : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह चुनाव रंग में रंग गए है। सीएम तीन दिन से चुनाव सभा को संबोधित कर रहे हैं। आज यानी 23 अक्टूबर को वह छपरा जिले के मांझी में एनडीए प्रत्याशी के लिए जनसभा किए। सीएम नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले क्या स्थिति थी, शाम में लोग घर से निकलते नहीं थे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच चुके हैं और आज औरंगाबाद और वैशाली...

जून में मिला Appointment Letter, लेकिन चार महीने बाद भी नहीं हुआ Posting

झारखंड कृषि विभाग में जून में 12 अधिकारियों की नियुक्ति के बाद भी चार महीने बीत गए, लेकिन अब तक पदस्थापन नहीं हुआ। चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल।रांची: झारखंड कृषि विभाग में जून माह में एक दर्जन अधिकारियों की Appointment Letter मिलने के बावजूद अब तक उनका पदस्थापन नहीं हो सका है। ये सभी अधिकारी जिला स्तर पर उप परियोजना निदेशक (Sub Project Director) पद के लिए चयनित किए गए थे। 14 जून को रांची में आयोजित एक समारोह में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। लेकिन, चार महीने बीत जाने के...

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, फलों की थोक मंडियों में रौनक, कीमतें रहीं स्थिर

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

छठ पूजा 2025 की शुरुआत शनिवार से नहाय-खाय के साथ होगी। रांची के थोक बाजारों में फलों की भारी आवक, कीमतों में कमी और गन्ने की रिकॉर्ड आपूर्ति से बाजारों में रौनक बढ़ी।


Chhath Puja 2025 रांची: छठ पर्व की तैयारियां पूरे जोश में हैं। शनिवार से आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। व्रतियों ने पूजा सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है और बाजारों में रौनक चरम पर है। रांची समेत झारखंड के बाजारों में फलों की भारी आवक हो चुकी है।


Key Highlights

  • छठ पर्व 25 अक्टूबर (शनिवार) से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा।

  • हरमू थोक मंडी में आंध्रप्रदेश, बंगाल, कश्मीर और महाराष्ट्र से फलों की खेप पहुंची।

  • इस वर्ष फलों की कीमतें पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम हैं।

  • अगले तीन दिन में 70 से अधिक ट्रक फलों की खेप रांची पहुंचेगी।

  • खुदरा बाजारों में सेब, अनार और शरीफा के भाव अब भी ऊंचे हैं।

  • 60 हजार से अधिक गन्ने की आवक रांची के बाजारों में होगी।


Chhath Puja 2025: थोक बाजारों में बढ़ी आवक

हरमू थोक मंडी में बुधवार से ही व्रत सामग्री की खरीददारी जोरों पर है। आंध्रप्रदेश और बंगाल से केले, कश्मीर से सेब और महाराष्ट्र से संतरे की खेप पहुंच चुकी है। थोक व्यापारी साजिद इस्लाम ने बताया कि इस वर्ष फल उत्पादक राज्यों में बेहतर पैदावार होने से कीमतों में मामूली गिरावट आई है।

अगले तीन दिनों में 30 गाड़ी केला कांदी, 30 गाड़ी सेब, 10 गाड़ी संतरा और करीब 40 गाड़ी अन्य फलों की आने वाली है। अमरूद, शरीफा, अंगूर, नारियल, अनानास और गन्ने की आपूर्ति भी बढ़ गई है।

 थोक बाजार में फलों के दाम (रुपए प्रति किलो)

फलइस सालपिछले साल
सेब40–6040–60
संतरा40–4550–60
अमरूद45–5050–60
अनार60–10080–120
शरीफा55–6060–65
अंगूर60–7065–75
केला कांदी (गुच्छा)₹200 से शुरू₹200

डेली मार्केट के थोक व्यापारी मो. सरफराज के अनुसार, इस बार करीब 60,000 गन्ने बाजार में आने वाले हैं। फलों की आवक अधिक होने से खुदरा कीमतों में जल्द स्थिरता की उम्मीद है।

Chhath Puja 2025: खुदरा बाजार में फलों के दाम

रांची के अपर बाजार, लालपुर, डोरंडा और चुटिया इलाकों में खुदरा दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। बुधवार को खुदरा दाम इस प्रकार रहे —

  • सेब: ₹100–180 किलो

  • संतरा: ₹70–80 किलो

  • अमरूद: ₹80–100 किलो

  • अनार: ₹150–200 किलो

  • केला: ₹60–70 दर्जन

  • शरीफा: ₹100–130 किलो

Chhath Puja 2025: श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक

छठ पर्व सूर्य उपासना, शुद्धता और आत्मसंयम का प्रतीक है। नहाय-खाय के बाद खरना, संध्या अर्घ्य और फिर उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। श्रद्धालु घरों और घाटों की साफ-सफाई में जुटे हैं, जबकि नगर निगम भी घाटों की मरम्मत व सफाई तेज़ी से कर रहा है।

Highlights

Related Posts

जून में मिला Appointment Letter, लेकिन चार महीने बाद भी नहीं...

झारखंड कृषि विभाग में जून में 12 अधिकारियों की नियुक्ति के बाद भी चार महीने बीत गए, लेकिन अब तक पदस्थापन नहीं हुआ। चयन...

झारखंड पुलिस के जवान ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान,...

Ranchi: राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP)-2 के एक जवान ने अपने सरकारी आवास...

SSC CHSL Exam 2025 Update: अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा...

SSC CHSL 2025 में बड़ा बदलाव, अब अभ्यर्थी खुद चुन सकेंगे परीक्षा शहर, सेंटर और स्लॉट। आयोग ने 28 अक्टूबर तक स्लॉट चयन का...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel