मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लॉंच किया ऐप

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां सातवें चरण के मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा आज एक एप्प लांच किया गया। इलेक्शन मित्रा एप्प लॉन्च किया गया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस ऐप से मतदाताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही साथ कई जानकारी भी उन्हें मिलेगी। वोटर डिटेल्स से लेकर पोलिंग बूथ तक की जानकारी इस ऐप के जरिए लोग प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि पटना जिला में दो लोकसभा चुनाव में वोटिंग होनी है। जिसमें पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट आती है। दोनों जगहों पर एक जून को वोटिंग होना है।

DM ने ई-रिक्शा और बाइक को किया रवाना

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आज निर्वाचन पदाधिकारी पटना के द्वारा पटना के गांधी मैदान में हरी झंडी दिखाकर कई ई-रिक्शा और बाइक को रवाना किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एक जून को पटना में चुनाव है तो लगभग 1000 बाइक फ्री सेवा लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाएंगे। साथ ही मतदान करने वाले लोगों के लिए सिनेमा घरों में 50 फीसदी की छूट रखी गई है और कई रेस्टोरेंट होटल में भी छूट दी गई है।

EC of Bihar 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election : बिहार चुनाव आयोग ने कहा- छठे चरण की वोटिंग खत्म, 55.45 फीसद हुआ मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...