Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने पटना म्युजियम और बिहार म्युजियम का किया निरीक्षण

पटना : छज्जू बाग पहुंचे सीएम नीतीश ने पुराने म्यूजियम का भ्रमण किया और म्यूजियम के पास सड़कों का भी निरीक्षण किया. दोनों म्यूजियम निरीक्षण कार्य के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान नीतीश कुमार ने आला अधिकारियों को कई निर्देश दिया. मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार ने बताया कि अंडरग्राउंड टनल बनाने की है योजना है. टनल से पटना और बिहार म्यूजियम जुड़ेगा. इस योजना की शुरुआत को लेकर मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया है.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पटना म्युजियम के ग्राउंड प्लान, पटना म्यूजियम सब-वे लेबल प्लान तथा पटना म्यूजियम एवं बिहार म्युजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तावित सब–वे की भी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने पटना म्युजियम एवं बिहार म्युजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल (पाथ) बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा बड़ी संख्या में लोग पटना म्युजियम एवं बिहार म्युजियम आते हैं और आगे भी आयेंगे. इसे ध्यान में रखते हुये पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है. पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना म्युजियम का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है. इस दृष्टिकोण से पटना म्युजियम के एक हिस्से में खुदाई कराना आवश्यक है. ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में और विशेष जानकारी मिल सकेगी.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

पटना सिटि, गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में सोने-हीरे के जेवरात और स्वर्ण निर्मित तलवार की भेंट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...