Jamui से अरुण भारती की जीत की खुशी में शामिल हुए चिराग

JAMUI: जमुई लोकसभा अज (सु) के उमीदवार और लोजपा(रा) सुप्रीमो चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने चुनाव में जीत दर्ज की है। बता दें कि प्रथम चरण में 19 अप्रैल को जमुई में मतदान हुआ था। इनके विपक्ष में राजद के अर्चना रविदास उम्मीदवार थी। चुनाव के बाद जमुई के राजनीति में दोनो के समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थे लेकिन अंततः अरुण भारती ने 112482 मतों से जीत हासिल की।

जीत का सर्टिफिकेट लेने चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ देर शाम जमुई पहुंचे और जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार द्वारा अपने बहनोई को सर्टिफिकेट ग्रहण करने के खुशी में शरीक हुए। इस मौके पर अरुण भारती ने कहा कि जिस उम्मीद से Jamui की जनता ने उन्हें अपना सांसद बनाया है वे उनकी उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे और चिराग पासवान के दिशा निर्देश पर जमुई का विकास करेंगे।

वही चिराग पासवान ने विपक्षी पार्टी द्वारा नीतीश पर डोरे डालने के सवाल पर कहा कि विपक्षी जनादेश का अपमान कर रही है। एनडीए की जीत में सभी दलों का योगदान है और उन्हें उम्मीद है कि यह गठबंधन बरकरार रहेगा।

नालंदा से JDU के कौशलेंद्र कुमार चौथी बार जीते चुनाव

Jamui से बी एम भगत की रिपोर्ट

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...