TEJASHWI की सभा में चिराग को गाली, मामला पहुंचा चुनाव आयोग

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की चुनावी सभा में लोजपा(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को गाली दिए जाने का विवाद अब बढ़ता जा रहा है। या यूं कहें कि सिर्फ विवाद नहीं बढ़ रहा बल्कि तेजस्वी की मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। दरअसल अब यह मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। मामले भाजपा प्रवक्ता उषा विद्यार्थी के नेतृत्व में एनडीए नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंच कर उक्त मामले की शिकायत की है।

एनडीए नेताओं ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी की सभा में मंच के ठीक नीचे चिराग पासवान की मां और बहन को गंदी गालियां दी गई, जातिसूचक शब्द कहे गए लेकिन तेजस्वी यादव ने किसी को मना तक नहीं किया। मामले में भाजपा प्रवक्ता उषा विद्यार्थी ने कहा कि चिराग पासवान के लिए जातिसूचक शब्द कहते हुए मां बहन को गाली दी गई। इसकी पुनरावृति न हो इसलिए हम लोग चुनाव आयोग में आये हैं कि एफआईआर और कार्रवाई की जाये।

उन्होंने कहा कि ये सारी घटनाएं तेजस्वी की सभा में उनके सामने हुई है। चुनाव आयोग वीडियो देख कर दोषी पर कार्रवाई करे अन्यथा तेजस्वी पर कार्रवाई हो ताकि आने वाले दिनों में यह दोहराया न जा सके। उषा विद्यार्थी ने तेजस्वी को जिम्मेदार बताया कि उनकी सभा में ऐसा हुआ मतलब है कि उन्होंने प्रेरित किया है सबको। आज यह घटना हमें 1990 के दशक की याद दिलाती है कि कैसे उस समय महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता था।

आपको बता दें कि पिछले दिनों जमुई में तेजस्वी की सभा के दौरान जब वे भाषण दे रहे थे तब मंच के नीचे से कोई चिराग पासवान का नाम लेकर उनकी मां बहन को गालियां दे रहा था।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- JDU में शामिल हुए राजद नेता बुलो मंडल

TEJASHWI

TEJASHWI
TEJASHWI
TEJASHWI

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...