SUPAUL में सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, दो गुट के बीच हुई झड़प

सुपौल: सुपौल जिले के निर्मली नगर पंचायत अंतर्गत निर्मली बाजार में गुरुवार को सफाईकर्मियों के बीच बवाल देखने को मिला है। दरअसल ईपीएफ की मांग को लेकर नगर पंचायत निर्मली के सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी है। जिसके चलते नगर प्रशासन द्वारा नए सफाई कर्मियों को रखा गया है।

गुरुवार की सुबह जैसे ही नए सफाईकर्मी शहर की साफ सफाई में जुटे तो हड़ताल में शामिल सफाईकर्मियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनो गुट के सफाईकर्मियों में झड़प शुरू हो गई। निर्मली बाजार के मुख्य सड़क मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप  दोनो गुटों में जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालंकि मौके पर नगर पंचायत कार्यालय के कार्यपालक अधिकारी सहित कई कर्मी व जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंच गए।

तकरीबन आधा घंटा तक हुए बवाल के बाद घटना की जानकारी पाकर निर्मली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। तबतक भारी बवाल के बीच  हड़ताली सफ़ाईकर्मी और अतिरिक्त सफाईकर्मी के बीच झड़प भी हो गई। बवाल कर रहे नगर पंचायत के पहले से कार्यरत सफाईकर्मियों का कहना था कि हमलोगों को ईपीएफ नही दिया गया है और ईपीएफ की मांग को लेकर जब हमलोग हड़ताल पर चले गए तो नगर पंचायत द्वारा हमलोगों को हटाकर नए सफाई कर्मी को नियुक्त कर दिया गया है।

इधर नगर पंचायत के अधिकारी का कहना है कि अधिकांश सफाईकर्मियों के ईपीएफ की समस्या दूर हो गई है जिसका राशि भी उनके खाते तक पहुंच गया है।  लेकिन कुछ सफाई कर्मियों के दस्तावेज में त्रुटि रहने की वजह से समस्या आ रही है।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

KAIMUR POLICE ने 8 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा, लूट कांड को अंजाम देने जुटे थे अपराधी

SUPAUL SUPAUL SUPAUL

SUPAUL

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...