सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव की खेती-किसानी का लिया जायजा, किसानों की जरूरतों को जाना

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा की पगडंडियों पर चलते हुए न केवल धान रोपनी में लगे किसानों-महिलाओं के साथ बातचीत की, बल्कि प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को निहारते हुए बचपन की यादें भी ताजा कीं। उन्होंने नेमरा के बरमसिया और बड़का नदी दोईन में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय तौर पर बारिश के पानी के खेती में इस्तेमाल किए जाने के बहुत फायदे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव की खेती-किसानी का लिया जायजा

उन्होंने किसानों से कहा कि छोटी बरसाती नदी के पानी को चेक डैम के जरिए खेतों तक पहुंचाने की सरकार की योजना का लाभ लें। स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर अपनी खेती की बेहतरी से अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें। सरकार आपके साथ खड़ी है, आपकी मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के ऐसे नजारों को देखने के लिए लोग दूर-दूर देशों तक घूमने जाते हैं। अपने झारखंड के गांवों में तमाम ऐसे दृश्य प्रकृति ने बिखेर रखा है। हम सबों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सजग रहने की जरूरत है।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने किसानों से लंबी बातचीत की। उन्होंने खेती-बाड़ी की मौजूदा स्थिति, बारिश के हालात, खाद और बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। किसानों ने भी खुले मन से अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

गांव का विकास ही राज्य का विकास है

ग्रामीणों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। हमारी सरकार किसानों के हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार गांव के विकास, सड़क, सिंचाई और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है।

Saffrn

Trending News

गांवों में महिला जन प्रतिनिधि बन रही महिलाओं की पोषण सखी

पटना : गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है। बिहार के गांवों में महिला...

रांची के बाद अब Latehar में भी मानवता हुई शर्मसार, शादी...

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना राज्यभर से हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार प्रशासन...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान, गांव-कस्बों में बढ़...

पटना : प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक वरदान की तरह साबित हो रही...

Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने...

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ...

मधेपुरा प्रशासन सख्त, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी, कहा- पेंडिंग फाइलें...

मधेपुरा : मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img