दरभंगा पहुंचे CM नीतीश, शहीद सूरज नारायण सिंह की जयंती समारोह में हुए शामिल…

दरभंगा: CM नीतीश कुमार दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में शहीद सूरज नारायण सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुये। CM ने शहीद सूरज नारायण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान CM ने कहा कि आज के इस अवसर पर शहीद सूरज नारायण सिंह जी को हम नमन करते हैं। देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आजादी के बाद वे किसान एवं समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि पटना में हर साल कार्यक्रम होता है, सरकारी कार्यक्रम अब दरभंगा में भी होगा। दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह जी की आदमकद मूर्ति की स्थापना होगी। शहीद सूरज नारायण सिंह जी का स्मारक दरभंगा जिले में बनेगा। हमने इसके लिये दरभंगा के जिलाधिकारी को निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें – डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

इस अवसर पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, सांसद लवली आनंद, विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक रामचंद्र साह, विधायक मुरारी मोहन झा, विधायक चेतन आनंद, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर, दरभंगा प्रक्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम, दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर CM ने जेपी गंगा पथ पर किया पौधारोपण

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...