पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम आपसे नाराज नहीं हैं, आपके साथ जो अन्याय हो रहा है केंद्र के द्वारा वो कहते हैं। हम हमेशा आपके पक्ष में हैं। केंद्र से बीजेपी जाएगी तो आप सबको फिर से आजादी मिलेगा। पत्रकारों के हम महापक्षधर हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर बोले सीएम नीतीश कुमार ने जवाब नहीं दिया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मामले पर सीएम नीतीश ने कहा कि आज तक इतने अच्छे से काम हुआ है। जब बीजेपी साथ में थी तो कभी कुछ नहीं बोलती थी। आप लोग को जो मन में आए वह छापिए लेकिन बिहार में काम बहुत अच्छे से हो रहा। पहले एक शब्द बीजेपी हमारे खिलाफ नहीं बोलता था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा शिक्षकों की भर्ती मामले में घपले मामले पर कहा कि यह सब गलत बात है। बिल्कुल पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनका कोई वैल्यू नहीं है। इन लोग पहले जब मेरे साथ थे तो कुछ बोलना नहीं था अब अंड बंड बोलता हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















