सीएम आवास में हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुलाकात की। इस मौके पर राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और 26 जुलाई से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र एवं कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से

बता दें कि, झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की डेट का ऐलान हो गया है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और यह 2 अगस्त तक चलेगा। कुल मिलाकर छह दिनों तक यह सत्र चलेगा। वहीं इस सत्र के दौरान 29 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

बता दें कि, यह सत्र इस पंचवर्षीय विधानसभा का संभवतः आखिरी सत्र होने वाला है। इसके बाद इसी साल झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले झारखंड में एक बार फिर सत्ता का परिवर्तन देखा गया। हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली।

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने सीएम

उससे पहले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...