Congress MLA को तेज प्रताप प्रकरण में आ रही साजिश की बू

भागलपुर: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के प्रेम प्रसंग प्रकरण ने पूरी तरह से सियासी रूप ले लिया है। एक तरफ जहां जदयू भाजपा समेत पूरा एनडीए लालू यादव की कार्रवाई को चुनावी ड्रामा बता रहे हैं तो दूसरी तरफ Congress MLA ने लालू यादव से मामले की सत्यता जांच करने की बात कही है। भागलपुर के Congress MLA अजीत शर्मा ने कहा कि तेज प्रताप यादव का एक लड़की के साथ फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Congress MLA ने कहा कि वायरल पोस्ट के आधार पर लालू यादव ने तेज प्रताप यादव के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है। मैं कहना चाहूंगा कि फेसबुक पोस्ट के आधार पर कार्रवाई सही बात नहीं है। वे पहले मामले की जांच कर लें। अगर तेज प्रताप ने सच में गलती की है तब उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए और अगर गलती नहीं की है तो फिर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। परिवार की बात है और लालू जी एक सम्मानित व्यक्ति हैं। परिवार में इस तरह से नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – तब कहां था सामाजिक न्याय, तेज प्रताप की पहली पत्नी ने पूछे तीखे सवाल, कहा ‘सब नौटंकी है…’

इसके साथ ही Congress MLA ने कहा कि इस बात की चर्चा पहले भी हो सकती थी लेकिन नहीं हुई और अब चुनाव नजदीक आने के बाद ये सब बातें हो रही है तो मुझे इसमें साजिश की बू आ रही है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने प्राध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...