कांग्रेस पार्टी की खूंटी लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

सिमडेगाः डाक बंगला में कांग्रेस कमेटी द्वारा खूंटी लोकसभा स्तरीय संगठनात्मक समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से खूंटी लोकसभा प्रभारी झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सिमडेगा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, बालमुचू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मौके पर संगठन मजबूती बूथ स्तर तक मजबूती आदि चीजों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जानकारी देते हुए लोकसभा प्रभारी बंधु तिर्की ने कहा कि खूंटी लोकसभा को इस बार 2024 के चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और इसी को लेकर बूथ से लेकर पंचायत एवं गांव तक के सभी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की जो वर्तमान स्थिति है, इसे सभी जानते हैं और इस देश को सुरक्षित के लिए इस बार कांग्रेस पार्टी पूरे जोर शोर के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता निष्क्रिय है, उसकी जगह में दूसरे को मौका मिलेगा।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...