Chatra: अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने एक लाख नकदी समेत कई सामान किया जब्त

चतरा : अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 30 ग्राम

अफीम व तस्करी का एक लाख रुपये के साथ गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से होंडा साइन मोटरसाइकिल व विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल जब्त किया है.

taskar1 22Scope News

स्पेशल टीम को मिली बड़ी सफलता

हंटरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के पास से थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने सभी तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों तस्कर वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के सलैया गांव के रहने वाले हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम का खेप लेकर तस्कर तस्करी के लिए हंटरगंज के रास्ते बिहार जा रहे हैं.

अंतरराज्यीय अफीम तस्करों: एक लाख के साथ इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. अभियान के दौरान ही बाइक से जा रहे तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया और वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान प्रदीप यादव, मुकेश यादव व विकास कुमार यादव नामक तस्करों के पास से अफीम व तस्करी में प्रयुक्त एक लाख रुपया नगद समेत अन्य सामान जप्त किया गया हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का पुराना अपराधिक इतिहास है.

रिपोर्ट: सोनू भारती

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...