Crime News: ममता शर्मसार! मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, मचा हड़कंप

Crime News: इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया है। मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील का है। घटना 15 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मां ने खुद अपनी जेठानी को बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों को मार डाला है और उनके शव चटाई में लपेटकर छिपा दिए हैं। यह सुनते ही जेठानी के होश उड़ गए। उसने तुरंत बच्चियों के पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला गांव के चौकीदार तक पहुंचा और फिर पुलिस को सूचित किया गया।

Crime News: आरोपी मां गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव बरामद किए और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने गुस्से में आकर बच्चियों की हत्या करने की बात कबूली है। बताया जा रहा है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अक्सर बच्चियों के साथ मारपीट किया करती थी।

LPG KYC: रांची में 1 अक्टूबर से बिना Biometric Authentication रिफिल...

रांची में 1 अक्टूबर से बिना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन वाले घरेलू LPG कनेक्शन की रिफिल बुकिंग प्रभावित होगी। जानें KYC का तरीका और जरूरी...

Jharkhand Para Teacher Recruitment: 7,299 पदों पर सहायक आचार्य भर्ती का...

 झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती के लिए JSSC ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। पारा शिक्षक 18 अक्टूबर तक आवेदन...

GATE 2027 Registration: आवेदन की Last Date बढ़ी, फरवरी में होगी...

GATE 2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। बिना विलंब शुल्क 5 अक्टूबर और लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर तक...