सिवान : इस वक्त की बड़ी खबर बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली से आ रही है. जहां प्रशासन से बेखौफ़ अपराधियों ने एक मछली व्यपारी को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा कि कन्हौली निवासी जगलाल साह मछली बेचने का काम करता है. सिपाही बाजार से मछली बेचकर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में कन्हौली के हरियामा नहर के समीप बाइकसवार अपराधी आ धमके और उससे पैसे मांगने लगे. उसने पैसे देने से मना कर दिया तो अपराधी उलझ गए. इसी क्रम में उसे अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उसके दाहिने छाती और सर में लगी थी. वही छीनाझपटी के क्रम में आपराधियों का पिस्टल और एक जूता छूट गया. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया हैं. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
आनन-फानन में स्थानीय लोगो की सहायता से घायल मछली व्यपारी को बसंतपुर पीएचसी लाया गया जहां उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वही सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बता दें कि तीन दिन पूर्व ही बसंतपुर के एक दुकानदार को अपराधियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया था. बसंतपुर में अपराधी काफी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहे है. वही पुलिस इनपर अंकुश लगाने पर नाकाम साबित हो रही है.
रिपोर्ट : विजय
लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा

















