Advertisment

मासूम बेटे ने नम आंखों से शहीद जवान को दी मुखाग्नि

रोहतासः भारतीय थल सेना के शहीद जवान धर्मेन्द्र सिंह को बिक्रमगंज प्रखंड के मैधरा गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ 6 वर्षीय पुत्र तेज प्रताप ने नम आंखों से मुखाग्नि दी. मासूम तेज प्रताप ने भावूक स्वर में कहा कि पापा देश के लिए शहीद होकर हमें अकेला छोड़ गयें.

vlcsnap 2021 09 30 14h52m48s951 22Scope News

बता दें कि शहीद धर्मेन्द्र कुमार सेना को खाद्य पदार्थ पहुँचा कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनका वाहन पहाड़ी से करीब 120 फीट नीचे खाई में जा गिरी.  और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

vlcsnap 2021 09 30 14h54m50s973 22Scope News

शहादत की खबर सुनते ही हजारों लोगों की भीड़ शहीद के अंतीम दर्शन को उमड़ पड़ी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 27 सितंबर को शहादत की खबर के साथ ही परिजन तीन दिनों से शहीद के पार्थिव शरीर के इंतजार में बैठे थें.  30 सितंबर की सुबह दानापुर, सिख रेजमेंट बटालियन द्वारा शहीद के पार्थिव शरीर को बिक्रमगंज लाते ही पूरा क्षेत्र तिरंगों से पट गया. ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद धर्मेन्द्र अमर रहें’  के नारों से आसमान गुंजायमान हो गया. क्या बूढ़े और क्या बच्चे सभी  शहीद के अन्तीम दर्शन के लिए पैतृक गांव मैधरा की ओर चल पड़े. लेकिन, गुरुवार की सुबह जब तिरंगे में लिपटा शहीद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गई.

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, सड़क दुर्घटना में गयी थी पिता की जान

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...