Advertisement
Advertisement

CUJ gets NAAC A+ Grade , झारखंड का पहला University जिसे मिला A+ Rating

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड को नैक रिव्यू में A+ ग्रेड मिला। झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बना जिसे यह सम्मान मिला। कुलपति ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।


CUJ gets NAAC A+ Grade रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) ने झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। नैक (NAAC) रिव्यू प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय को A से बढ़ाकर A+ ग्रेड प्रदान किया गया है। यह झारखंड का पहला और एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसे यह ग्रेड मिला है। इस उपलब्धि की आधिकारिक घोषणा कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने विश्वविद्यालय के विज्ञान सभागार में की।

CUJ gets NAAC A+ Grade

कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने बी ग्रेड से A+ तक पहुंचकर यह साबित किया है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो तो सफलता मिलती है।


Key Highlights:

  • सीयूजे को नैक रिव्यू के बाद A से बढ़कर मिला A+ ग्रेड

  • झारखंड का पहला और एकमात्र विश्वविद्यालय बना

  • कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास बोले: लक्ष्य पर फोकस करें, इसे भविष्य का बेंचमार्क बनाएं

  • शोध, इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब, सोलर स्टेशन और ग्लोबल MoU से ग्रेडिंग में सुधार

  • चार वर्षों में NAAC Grade बी से A+ तक पहुंचा विश्वविद्यालय


उन्होंने कहा, “आज हम बी से A+ पर पहुंचे हैं। इस स्तर को बनाए रखते हुए CUJ को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने का संकल्प लेना होगा।”

CUJ gets NAAC A+ Grade: NAAC सेल की भूमिका रही महत्वपूर्ण

नैक समन्वयन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. के. बी. पंडा ने बताया कि वर्ष 2025 की शुरुआत में नैक टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को A ग्रेड मिला था। विश्वविद्यालय ने नियमानुसार ग्रेड रिव्यू का अनुरोध किया। पहले रिव्यू में कुछ पैरामीटर सुधरे, लेकिन और सुधार की संभावना देखते हुए पुनः समीक्षा का आग्रह किया गया।

दूसरे समीक्षा और डेटा वेरिफिकेशन (DVV) के बाद CUJ का CGPA बढ़कर 3.27 हो गया, जिसके बाद नैक ने A+ ग्रेड प्रदान किया।

CUJ gets NAAC A+ Grade: शोध और इंफ्रास्ट्रक्चर ने बढ़ाया स्कोर

पिछले चार वर्षों में CUJ ने शोध, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। विश्वविद्यालय में:

स्थापित और सक्रिय हैं।

प्रो. दास के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में लगभग 40 करोड़ रुपये की शोध परियोजनाएं चल रही हैं। वहीं, प्लेसमेंट भी 70 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच चुका है।

CUJ gets NAAC A+ Grade: विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों में खुशी का माहौल

नैक परिणाम की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। पूर्व छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

CUJ अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची में मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है।

Highlights

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...