बेगूसराय में 3 दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, अंतिम दिन जमकर मारपीट व हंगामा

बेगूसराय : बेगूसराय में बिहार दिवस के अवसर पर पिछले तीन दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सोमवार की बीती रात जिला प्रशासन के द्वारा जयमंगलागढ़ महोत्सव गांधी स्टेडियम में मनाया गया। वहीं महोत्सव के दौरान जमकर मारपीट और वह हंगामा कार्यक्रम में चलता रहा। दर्शक दीर्घा में बैठने को लेकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सी से हमला किया। इस हंगामा और मारपीट में कई दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जयमंगलागढ़ महोत्सव के दौरान देश के प्रसिद्ध गायक के द्वारा अपना प्रस्तुत कर रहे थे

वहीं जयमंगलागढ़ महोत्सव के दौरान देश के प्रसिद्ध गायक के द्वारा अपना प्रस्तुत कर रहे थे तभी तभी गांधी स्टेडियम में बैठने को लेकर दर्शन दीघा में हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते कुर्सियां भी चलने लगी। दरअसल, इंडियन आइडल हेमंत ब्रिजवासी की कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। फिर देखते ही देखते गांधी स्टेडियम संग्राम रैंक क्षेत्र में बदल गया। दोनों ही ओर से लोगों के द्वारा कुर्सियां फेंकी जाने लगी। जिसमें दर्जनों कुर्सियां टूट गई और कुछ लोगों को चोटे भी आई।

बिहार दिवस व जय मंगलागढ़ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गांधी स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित

हालांकि प्रशासन के द्वारा तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया गया। जिससे की जानमाल की क्षति नहीं हुई। बिहार दिवस और जय मंगलागढ़ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गांधी स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें बीते शाम मशहूर भोजपुरी एवं अंगिका गायिका तृप्ति शाक्या, अपूर्व प्रियदर्शी एवं इंडियन आइडल हेमंत ब्रिजवासी का कार्यक्रम था। उसी के दौरान यह हंगामा हुआ है।

यह भी देखें :

दर्शक दीर्घा में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट का Video Viral

इस मामले में बेगूसराय के सदर एसडीओ राजीव कुमार ने बताया है कि बीती रात कार्यक्रम के दौरान पीछे दर्शक दीर्घा में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट का वीडियो देखने को मिला। हालांकि जैसे ही पुलिस प्रशासन को सूचना मिली वैसे ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। उन्होंने बताया है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई थी। जिसमें देश के कई नाम चिन्ह् कलाकार शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े : बिहार दिवस को लेकर इंटर विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, SDPO ने किया उद्घाटन

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...