धनबाद: दिवंगत झमाडा कर्मियों के आश्रित नियोजन की मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से मुख्यालय के बाहर धरना पर बैठे हैं. बीच-बीच में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया. इसके बावजूद आज तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई. कुछ महीने पहले तत्कालीन झमाडा एमडी के साथ बकझक भी हुई थी.
इससे नाराज आश्रितों ने सोमवार को भिक्षाटन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और जल्द से जल्द आश्रितों को नियोजन देने की मांग की. परिजनों ने कहा कि अब उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है. ऐसे में भिक्षाटन के अलावा कोई रास्ता नहीं है. सरकार की आंख को खोलने के लिए उनके द्वारा भिक्षाटन कर विरोध जताया जा रहा है.
रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल







