चोरों ने दिया पुलिस को चुनौती, एक ही रात ऑफिसर्स कालोनी को बनाया निशाना

चोरों ने दिया पुलिस को चुनौती, एक ही रात ऑफिसर्स कालोनी को बनाया निशाना

नवादा : चोरों ने दिया पुलिस को चुनौती, एक ही रात ऑफिसर्स कालोनी को बनाया निशाना- नवादा

शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने नवादा पुलिस प्रशासन को

चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन अधिकारी के आवास में

चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है.

बताया जा रहा है कि तीनों आवास से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है.

हालांकि अभी साफ-साफ आकलन नहीं किया गया है कि चोरी किए गए नगदी और संपत्ति कितनी थी.

बताया जा रहा है कि लाखों के जवेरात समेत लाखों रुपये नगद लेकर बेखौफ़ होकर चोर चले गये. सभी लोग होली पर्व को लेकर अपने आवास बंद कर छुट्टी में घर चले गए थे, तभी बंद आवास देख चोरों ने हाथ साफ किया है. पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गयी है तथा गहन पूछताछ और जांच में जुटी है.

आपको बता दें कि नवादा में पुलिस को चोरों द्वारा लगातार चुनौती देते हुए बडी वारदातों का अंजाम दिया जा रहा है. जिसपर जिला प्रशासन अंकुश लगाने में पीछे है. अभी तक कई ऐसे घटना घटी है, जिसपर अभी तक पुलिस ठोस कदम नहीं उठायी है.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...