Dhanbad: अपहरणकर्ताओं के चुंगल से भागकर ऐसे बचाई जान, जानिए पूरा मामला

Dhanbad: शुक्रवार को बलियापुर अंचल अधिकारी के रिश्तेदार पिठौरिया थाना कांके ब्लॉक रांची निवासी व्यवसायी समाजसेवी रणविजय सहदेव के अपहरण की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उन्हें कुछ अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया था, लेकिन हिम्मत और सूझबूझ से उन्होंने अपनी जान बचा ली।

Dhanbad: अपहरणकर्ताओं के चुंगल से बचाई जान

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने रणविजय सहदेव को नशीली चीज खिलाकर बेसुध कर दिया और फिर उन्हें जबरन एक वाहन में डालकर पहाड़ी इलाके की ओर ले गए। जब उन्हें कुछ होश आया, तो उन्होंने खुद को रस्सियों में जकड़ा पाया। बदमाश उन्हें सूनसान इलाके में ले जा रहे थे, लेकिन रणविजय ने हिम्मत नहीं हारी। किसी तरह मौका पाकर वह रस्सियों से बंधे हाथों के बावजूद वहां से भाग निकले और सीधे धनबाद जीआरपी थाना पहुंचे।

Dhanbad: पीड़ित SNMMCH अस्पताल में भर्ती

पुलिस को पूरी घटना बताने के बाद उन्हें तुरंत SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही बलियापुर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रणविजय को कुछ माह पहले रंगदारी को लेकर अपराधियों के द्वारा फोन आया था। इसके बाद कल जब वे अपने घर से पंखा खरीदने निकला तो अपराधियों द्वारा अपहरण कर नशीली दवा दे दी। इसके कारण वह अभी पूरी तरह होश में नहीं आए हैं। उनका इलाज जारी है और बेहतर इलाज के लिए धनबाद से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...