Dhanbad : आपसी विवाद में चली तलवार, दो परिवारों में खूनी खेल, आधा दर्जन घायल…

Dhanbad : जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित पतरा कुल्ही इलाके में रविवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों परिवारों के बीच मारपीट के दौरान तलवार और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, होने जा रही है ये व्यवस्था… 

Dhanbad : घायल अस्पताल में भर्ती
Dhanbad : घायल अस्पताल में भर्ती

Dhanbad : घायलों को इलाज के लिए SNMMCH में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को इलाज के लिए SNMMCH, धनबाद भेजा। घायलों में एक वृद्ध व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

कबीू 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए कांके थाना प्रभारी…

घायलों के परिजनों ने बताया कि विवाद की शुरुआत शराब पीकर की गई गाली-गलौज से हुई। नशे में धुत कुछ लोगों ने पहले कहा-सुनी की और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे घर के अन्य सदस्य भी चपेट में आ गए। तलवार और अन्य धारदार हथियारों के इस्तेमाल से कई लोगों को गहरे जख्म आए हैं।

पू5 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला… 

इलाके में पुलिस बल की तैनाती

कतरास थाना के एएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि पतरा कुल्ही में दो परिवारों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालने के लिए बल का प्रयोग किया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

 

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img