धनबाद: प्रेमिका के भाई को फंसाने के लिए सिरफिरे ने महिला की कर दी हत्या, ऐसे पकड़ाया

धनबाद. अज्ञात महिला का गर्दन कटा सिर दास टोला स्थित पम्पु तलाब से बरामदगी मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने प्रेमिका के भाई को फंसाने के लिए एक महिला की हत्या कर दी और फोटो को वायरल किया।

धनबाद में कटा सिर बरामदगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दास टोला की एक महिला से एक तरफा प्यार करता था, जिसके भाई से इसका विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए एवं उसके भाई को फंसाने के लिए एक महिला को धनबाद स्टेशन के पास बातचीत कर फुसला कर लाये एवं उसकी हत्या कर दी और सिर को काट कर दास टोला की महिला, जिससे प्यार करता था, उसके मामा के घर के आंगन में चापाकल के पास रखकर फोटो खिंचकर वायरल कर दिया था। बाद में सिर को दास टोला स्थित पम्पु तालाब के पास फेंक दिया और धड़ को पम्पु तालाब के दूसरे छोर पर हौदा के पास झाड़ी में छुपा दिया था।

दरअसल, 31.08.24 को सूचना के आधार पर एक अज्ञात महिला का गर्दन कटा सिर दास टोला स्थित पम्पु तलाब से बरामद किया गया था। इस संबंध में बैंकमोड़ (भूली ओ०पी०) थाना काण्ड सं0- 179/24, दिनांक- 31.08.25, धारा 103(1)/238 BNS दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। इसी बीच ज्ञात हुआ कि एक मोबइल धारक के द्वारा वाट्सएप के माध्यम से एक महिला का हल्दी लगा कटा सिर की फोटो वायरल की जा रही थी। उक्त नम्बर का तकनीकी अनुसंधान करते हुए उक्त नंबर के उपयोगकर्ता को दिनांक-01/09/2024 को बाईपास रोड स्थित सिटि स्कूल के पास से पकड़ा गया।

पकड़ाए व्यक्ति के द्वारा अपना नाम इरफान अंसारी उर्फ कालु उम्र लगभग 41 वर्ष पिता-रहमतुल्ला अंसारी ग्राम-न्यु इस्मलामपुर पाण्डरपाला, थाना-भूली ओ०पी०, जिला-धनबाद बताया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से घटना का अफवाह फैलाने वाला सैमसंग कम्पनी का मोबाइल एवं सिम, 786 सिरियल नंबर का 04 नोट एवं महिला का आधार कार्ड जब्त किया गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ करने पर इनके निशानदेही पर अज्ञात महिला का धड़ को पाण्डरपाला दास टोला स्थिति पंपु तालाब के दूसरे छोर पर स्थित हौदा से बरामद किया गया।

छापामारी दल के सदस्यों में पुलिस उपाधीक्षक (वि०-व्य०)- धनबाद, पुअनि अभिनव कुमार, प्रभारी भूली ओपी, पुअनि विवेक चौधरी, भूली ओपी, सअनि अमित कुमार सिंह, भूली ओपी, सअनि हरि प्रकाश मिश्रा, भूली ओपी और आ0/2294 जयप्रकाश साहु, भूली ओपी एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...