निगम कार्यालय में लोकप्रिय हुआ ‘दीदी की कैंटीन’, लोगों को पसंद आ रहा खाना
पटना : निगम कार्यालय में लोकप्रिय हुआ दीदी की कैंटीन, लोगों को पसंद आ रहा खाना- पटना
नगर निगम द्वारा राजधानी पटना के निगम कार्यालय में दीदी की कैंटीन को चलाया जा रहा है.
जो काफी तेजी लोकप्रिय हो रहा है.
निगम कर्मियों के लिए व निगम में आने वाले लोगों के लिए
दीदी की कैंटीन काफी मददगार साबित हो रही है.

अंचलों में चलाई जाएगी दीदी की रसोई
निगम के तमाम कर्मी लंच के समय में भोजन करते हैं. वहीं दीदी की रसोई में लोगों को नाश्ता, खाना और स्नेक्स मिलते हैं, वो भी घर के स्वाद का. निगम की यह पहल है कि मुख्यालय में अगर इस तरह के प्रयोग सफल होते हैं तो और भी अंचलों में दीदी की रसोई चलाई जाएगी.
जीविका दीदियों को मिला आजीविका का अच्छा साधन
दीदी की कैंटीन से जीविका दीदियों को आजीविका का अच्छा साधन मिल रहा है. वहीं दीदी कैंटीन में खाना खाने पहुंचे लोगों ने बताया कि यहां पर काफी साफ सुथरा और अच्छा खाना मिलता है, और नगर निगम की एक अच्छी पहल है. वहीं जीविका दीदियों ने बताया कि निगम के द्वारा उन्हें यहां पर कैंटीन दिया गया है. यहां पर खाना और नाश्ता लोगों को मुहैया कराती है और लोगों को उनका बनाया हुआ खाना काफी पसंद आ रहा है. वही खाने पहुँचे लोगों ने भी दीदी की कैंटीन को काफी सराहा है. लोगों ने बताया कि खाना बिल्कुल घर के स्वाद जैसा लगता है बाहर खाने से अच्छा है यहां हेल्दी खाना खाएं.
रिपोर्ट: प्रणव राज

















