‘दीदी की रसोई’ की बढ़ी डिमांड, सरकारी दफ्तरों से अस्पतालों तक विस्तार

पटना : महिला रोजगार के रूप में दीदी की रसोई की शुरुआत बिहार से हुई है। यहां गुणवत्तापूर्ण और सस्ते भोजन-नाश्ते की सुविधा उपलब्ध रह रही है। खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और दर को देखते हुए लगातार दीदी की रसोई की डिमांड बढ़ रही है। आने वाले समय में राज्य में मांग के अनुसार दीदी की रसोई का तेजी से विस्तार किया जाएगा। ये बातें शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कही। वे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना में अन्नपूर्णा जीविका दीदी की रसोई (विश्वविद्यालय कैंटीन) का उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। कुमार ने कहा कि इस रसोई के संचालन से करीब पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता मिल सकेगा।

बिहार सरकार ने जबसे जीविका समूह का गठन किया है – मंत्री श्रवण कुमार

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने जबसे जीविका समूह का गठन किया है, तबसे 11 लाख 67 हजार से अधिक समूह बने हैं और एक करोड़ 50 लाख से अधिक परिवार को जोड़ा गया है। एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। शहरी क्षेत्र में 18 लाख से अधिक परिवार हैं, जिन्हें 10-10 हजार रुपए दिया जाना है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रोजगार शुरू कर चुकी हैं उन्हें सेकेंड फेज के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि इसी महीने में दी जाएगी।

Minister Shravan Kumar 2 22Scope News

मंत्री ने कहा- महिला रोजगार के रूप में ही दीदी की रसोई की शुरुआत पूरे राज्य भर में की गई है

मंत्री ने स्पष्ट किया कि महिला रोजगार के रूप में ही दीदी की रसोई की शुरुआत पूरे राज्य भर में की गई है। यहां छह हजार से अधिक जीविका दीदियां काम कर रही हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रावास, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ- साथ जिला और अनुमंडल अस्पतालों में जीविका की दीदी की रसोई का संचालन हो रहा है। कई जिलों में हमने विजिट किया तो पाया कि समूह की दीदियां रसोई का संचालन सही से कर रही हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की पहल से न केवल छात्रों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी की यह रसोई शिक्षा और सेवा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Minister Shravan Kumar 1 22Scope News

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री के आगमन पर कुलसचिव प्रो. अबु बकर द्वारा स्वागत के साथ हुई

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री के आगमन पर कुलसचिव प्रो. अबु बकर द्वारा स्वागत के साथ हुई। उद्घाटन के बाद मंत्री कुमार ने कैंटीन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके उपरांत वे कुलपति कक्ष में गए, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू के प्रो. राजीव रंजन, कुलानुशासक प्रो. कीर्ति, सीसीडीसी के प्रो. शिव कुमार यादव, वित्तीय सलाहकार शशि रंजन, डीन एजुकेशन प्रो. कमल बौद्धा और मीडिया प्रभारी प्रो. तारिक फातमी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Minister Shravan Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : जीविका दीदियों की सिलाई से सजे आंगनबाड़ी बच्चे, 10 लाख पोशाक वितरित

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...