श्रावणी मेले की तैयारी का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया जल्द से जल्द काम करने का निर्देश

मुंगेर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुंगेर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मुंगेर जिले में पढ़ने वाले 26 किलोमीटर किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर राजेश रंजन कुमार सहित कई विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Goal 22Scope News

मनिया धर्मशाला में चापाकल खराब मिलने पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी मनिया धर्मशाला पहुंचे तो वहां खराब पड़े चापाकल को देखकर उन्होंने पीएचईडी के कनीय अभियंता पर नाराज़गी जताई और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि धर्मशाला की छत पर अस्थाई वॉटरप्रूफ पेंट का निर्माण शीघ्र कराया जाए। साथ ही रिपेयरिंग में लगे कर्मियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने का आदेश भी दिया गया।

कांवरियों के लिए बेहतर यात्रा मार्ग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर

डीएम ने आरसीडी विभाग को निर्देश दिया कि पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों को सुगमता का अनुभव हो, इसके लिए पथ पर गंगा के महीन बालू की मोटी परत बिछाई जाए। उन्होंने कच्ची पथ पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी ली और कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूर्ण करे। जहां भी कर्मियों की कमी है वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विद्युत और साफ-सफाई व्यवस्था की सख्त हिदायत

वहीं गोगा चक मनिया मौड कुमरसार की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और अंचल अधिकारी को सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग के सहायक अभियंता से स्पष्ट कहा कि मेला के दौरान किसी भी स्थिति में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए, ताकि रात्रि में यात्रा कर रहे कांवरियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन का संदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कुमारसर धर्मशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक

निरीक्षण उपरांत कुमारसर धर्मशाला में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बेठक कर और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। तारापुर असरगंज संग्रामपुर संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : जिलाधिकारी ने इस्माइलपुर बिंद टोली में तटबंध निर्माण का किया निरीक्षण

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...