मौसम खराब होने के चलते बृजभूषण सिंह के हेलीकॉप्टर की धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

आरा : उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेलीकाप्टर को देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन व जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में संदेश विधानसभा में चुनावी जनसभा लिए भोजपुर गए थे। यहां से जब दिनारा विधानसभा जाने के लिए जैसे ही पूर्व सांसद के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी, बारिश व तेज हवा के कारण उसका संतुलन बिगड़ने लगा।

Goal 7 22Scope News

सासराम व सरफाफर गांव के बीच धान के खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

इसके बाद छोटकी सासराम व सरफाफर गांव के बीच धान के खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकाप्टर के उतरते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूर्व सांसद को गाड़ी से सुरक्षित स्थान तक भेजा गया। मौसम सामान्य होने पर टेक्निकल टीम ने हेलीकाप्टर की जांच की।

पूर्व सांसद ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो

आपको बता दें कि पूर्व सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था।

यह भी पढ़े : शाह ने पटना व नांलदा में की जनसभा, RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

सीतामढ़ी सदर अस्पताल का DM रिची पांडे ने किया औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल का जिलाधिकारी रिची पांडे ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई...

मुख्यमंत्री ने कहा- मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना प्रायोरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं...

Dr Megha Rani World Record: सिर्फ 120 मिनट में 120 पेज!...

Dr Megha Rani World Record: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वालीं जानी-मानी हिंदी लेखिका, समाज सेविका और साहित्यकार डॉ. मेघा रानी ने अपनी...