पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, शाह BJP के नेताओं से कर रहे हैं मुलाकात

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की थोड़ी देर पहले खत्म हो गई है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव, बंगाल और उड़ीसा के प्रतिनिधिमंडल बैठक में मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश ने शाह को शानदार स्वागत किया। बता दें कि अमित शाह के पटना आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पटना एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस की भारी तैनाती की गई थी।

अमित शाह के सामने में ही स्पेशल स्टेटस का मुद्दा उठा। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में नीतीश ने मुद्दा उठाया। नेपाल में हाई डैम बनाने का मुद्दा भी मीटिंग में उठाया गया। रिजर्वेशन का दायरा बढ़ाने का मामला भी मीटिंग में कहा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि डिटेल्स भेजिए, मामले को हम देखेंगे। बिहार में आरक्षण की बढ़ी सीमा को नौवीं सूची में शामिल करने की मांग की गई। अगली बैठक रांची में की जाएगी।

बता दें कि मीटिंग खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजकीय अतिथिशाला में बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही शाह शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें बीजेपी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।

कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...