पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक जारी, शाह, नीतीश और तेजस्वी मीटिंग में मौजूद

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर रखते आ रहे हैं, लेकिन रविवार को पटना में दोनों की मुलाकात गुलदस्ते की भेंट से हुई। स्मृति चिह्न के आदान-प्रदान से हुई। ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक या पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आतीं तो पूर्वी क्षेत्री परिषद् की 26वीं बैठक खूब जमती। लेकिन, यह नहीं आए थे तो इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही गृह मंत्री के सामने थे। जो बात हुई, मुख्य रूप से इन्हीं दोनों के बीच हुई। गृह मंत्रालय के अंतर राज्य परिषद् सचिवालय की ओर से संवाद परिसर में यह बैठक अभी चल रही है।

बैठक में अमित शाह के अध्यक्षता में हो रही है। शाह के अलावा नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, झारखंड से इस बैठक में भाग लेने के लिए मंत्री रामेश्वर उरांव सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे। एनडीए से अलग होने के बाद पहली बार इंडी गठबंधन के अगुवा सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह आमने-सामने हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया। उन्होंने गृह मंत्री को पुष्प गुच्छ, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट की। इसके बाद पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरु हुई। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विवेक रंजन और कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...