क्षेत्रीय परिषद बैठक : शाह आ रहे हैं पटना, नीतीश करेंगे स्वागत

पटना : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने के लिए देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी 10 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका आगवानी करेंगे। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल के सीएम ममता बनर्जी और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को शामिल होना था। मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों मुख्यमंत्री इस क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की जगह पर वित्त मंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट जाएंगे। लंबे अरसे के बाद अमित शाह को स्वागत के लिए नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इससे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता पर बिहार नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में सभी लोग मौजूद रहेंगे। सभी राज्य जो कहना चाहते हैं वहीं कहेंगे। हम सभी का स्वागत करेंगे। पटना में सुरक्षा की चाक-चौंबद व्यवस्था किया गया है। राजधानी में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पटना एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।

विवेक रंजन और कुमार गौतम की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...