शर्मसार हुआ इमामगंज, एक साथ दो-दो विवाहिता की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का रड

Gayaइमामगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है. पहली घटना मैनका गांव की है. जहां शादी के दो वर्ष के बाद भी बच्चा नहीं जनने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया गया.

मृतिका की  मां ललिता देवी का कहना है कि  21 वर्षीय कंचन कुमारी की शादी 2019 में मैनका गांव स्थित रामदास यादव के पुत्र सुचीत यादव से हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी और प्रताड़ित किया जाने लगा. बाद में बच्चा नहीं जनने की शिकायत की जाने लगी और बात मारपीट तक आ गई. आखिरकार ससुराल वालों ने मृतिका कंचन कुमारी की हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया. इसके बाद हमलोगों को आत्महत्या करने की जानकारी दी.

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतिका की मां के बयान पर पति और उसके परिजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

iMAGGANJ 02 22Scope News

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पनंनीया गांव की है. जहां 30 वर्षीय संगीता कुमारी के पति पवन शर्मा ने घर के लोगों के साथ मिलकर संगीता कुमारी को न सिर्फ बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया बल्कि प्राइवेट पार्ट में लोहे के रड और डंडा डाल कर कुचल भी दिया. शातिराना अंदाज में पूरे गांव में अफवाह फैला दी गई कि मृतिका ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है.  इधर  हत्या का साक्ष्य मिटाने के लिए खून से लथपथ कपड़ा को ठीकाना लगाया जाने लगा. इसके साथ ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जाने लगी. लेकिन जब ग्रामीणों की नजर खून पर पड़ी तब सारा भेद खुल गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु करते हुए आरोपी पवन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

iMAGAN 03 22Scope News

मृतक संगीता कुमारी की नंदोशी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि पवन पहले भी पिटाई करता रहता था. एक बार शराब के नशे में धारधार हथियार से लहूलुहान कर दिया था. महीनों तक संगीता का इलाज हुआ. तब गांव में ही पंचायत की गई थी. लेकिन इस बार धारदार हथियार से काट कर हत्या ही कर दी. यही नहीं मृतिका के प्राइवेट पार्ट में लोहे का रड और डंडा डालकर कुचल दिया गया.

थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद ने बताया कि पहली घटना मैनीका गांव की जहां दहेज की मांग को लेकर महिला को हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया.  मृतिका की मां के बयान पर ससुराल वाले और पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. जबकि  दूसरा घटना में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है. पति और ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से काटकर हत्या कर दी और प्राइवेट पार्ट में लोहे का रड डाल कुचल दिया.  दोनों ही मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

रिपोर्ट- राममूर्ति

 

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों पर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोक सेवक आवास स्थित...

रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड...

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व की बात है कि रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया...

पिस्टल लहराने वाला मानसिक पीड़ित युवक का एनकाउंटर, दारोगा पर तान...

आरा : बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस ने गोली मारी है। पैर में गोली...