सम्राट ने कहा- PM मोदी जब बिहार आते हैं देते हैं बड़ी सौगात

मोतिहारी : मोतिहारी में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें एक आकर्षक पेंटिंग और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों डिप्टी सीएम सहित एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद हैं। मोतिहारी में भारी संख्या में महिलाएं भी पहुची हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं तो भारी मात्रा में सौगात देकर जाते हैं।

Goal 5 22Scope News

सम्राट चौधरी ने मोदी की बिहार में उपलब्धियां गिनाईं

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब चुनाव जीतकर पहली बार बिहार आए तो नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्विकास का लोकार्पण किया था। जमुई में 7000 हजार करोड़ की योजना आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित की गई। फिर दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया गया। भागलपुर में किसान सम्मान निधि लोगों के खाते में भेजी। मधुबनी में पक्के मकानों की चाबियां आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी गई। हाल ही में विक्रमगंज में पीएम मोदी ने ऊर्जा और रेलवे के स्ट्रक्चर को मजबूती दी गई। फिर सीवान की धरती से पीएम ने विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि हम झोला लेकर जाते हैं दिल्ली, तो मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए झोला नहीं पूरा बोरा दे देती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोतिहारी पहुंचे PM मोदी, खुली जीप में नीतीश के साथ सभा स्थल पर हुए रवाना, भव्य स्वागत…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...