Advertisment

नई पद्धति से किसानों की बढ़ेगी इनकम, डीएफओ ने दिए टिप्स

डीएफओ ने उन्नत धान कृषि का किया निरीक्षण

जामताड़ा : जिला वन पदाधिकारी अजिंक्य बंकर ने शुक्रवार को नारायणपुर वन क्षेत्र अन्तर्गत पहाड़पुर, लोधरिया समेत अन्य स्थानों पर उन्नत धान कृषि का निरीक्षण किया। मौके पर वनरक्षी सपन कुमार पंडित, एनफसीसी के कैडर भानु तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।

नई पद्धति से कृषि करने से किसानों को अल्प वर्षा या अति वर्षा से होने वाली फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। इस दौरान डीएफओ सीधे किसानों के खेत पहुंचे एवं धान खेती का अवलोकन किया।

डीएफओ अजिंक्य बंकर ने बताया कि राष्ट्रीय वन एवं जलवायु अनुकूलन के द्वारा इस वर्ष नारायणपुर वन क्षेत्र के कुल 27 गांव के किसानों के बीच उन्नत धान बीजों का वितरण किया गया था। साथ ही वन विभाग द्वारा किसानों को उन्नत धान की खेती करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था।

उन्होंने कहा कि किसानों ने प्रशिक्षण के अनुरूप ही धान के पौधे लगाए हैं। इस वर्ष किसानों के लिए यह पद्धति नया था। इसलिए किसान इस पद्धति से कृषि करने में डर रहे थे। लेकिन जब इस वर्ष अच्छा परिणाम आएगा तो किसान अगले वर्ष से अधिक से अधिक संख्या में इस विधि द्वारा कृषि करेंगे। किसान पूरी तरह से उन्नत कृषि में परिपक्व हो जाएंगे और प्राकृतिक आपदा के कारण क्षति कम होगी। इससे किसानों को अच्छी फसल की पैदावार होगी एवं किसान सशक्त हो सकेंगे।

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...