वूल हाउस के जेनरेटर रूम में लगी आग, जेनरेटर, बाइक और साइकिल राख

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. शहर के वूल हाउस (Wool House) नामक शो रुम के जनरेटर रूम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया . आग ने दो जनरेटर, कई बाइक, साइकिल सहित अन्य सामानों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया फिर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने  आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. इस अगलगी की घटना में तकरीबन 7 से आठ लाख के सामानों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी तथा इसमें वूल हाउस (Wool House) करोड़ों का नुकसान हो सकता था.

रिपोर्ट : सुमित

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...