मछुआरे और मखाना किसानों से मिले राहुल-तेजस्वी, समस्याओं के बारे में जाना हालचाल

कटिहार : लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) के दौरान कटिहार में मछुआरे और मखाना किसान समुदायों के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। वहीं इंडिया ब्लॉक के अन्य बड़े नेता भी उनके साथ थे।

DIARCH Group 22Scope News

सांसद पप्पू यादव भी काफी एक्टिव दिखे

दरअसल, शनिवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में कटिहार जिले के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं। यहां अपने नेता राहुल गांधी के साथ पप्पू यादव काफी एक्टिव दिखे। तेजस्वी और राहुल के साथ वो इलाके के लोगों से मिलते हुए नजर आएं। इस दौरान लोगों में राहुल गांधी से मिलने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। भीड़ का अनुमान लगाते हुए यहां प्रशासन और पुलिस पहले से ही पूरी तरह से अलर्ट है।

यह भी देखें :

FIR के सवाल पर क्या बोले तेजस्वी?

वहीं इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने उपर हुए एफआईआर के सवाल पर कहा कि एफआईआर से कौन डरता है? ‘जुमला’ शब्द कहना भी अपराध हो गया है। वे सच बोलने से घबराते हैं। हम किसी एफआईआर से नहीं डरते और हम सच बोलते हैं। कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और राजद महागठबंधन के नेताओं ने पूरे इलाके को बैनर-पोस्टर से पाट दिया है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने वोटर अधिकार यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

Voter Adhikar Yatra 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : आज 7वां दिन, कटिहार में होंगे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...