जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का खेल! 200 रुपए लेते कथित स्वास्थ्यकर्मी का Video वायरल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के बदले एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा दो सौ रुपए लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।

Viral Video को तुरकौलिया PHC का बताया जा रहा है

वायरल वीडियो को तुरकौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का बताया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 100 रुपए देता है। जिस पर स्वास्थ्यकर्मी यह कहते हुए सुनाई देता है कि इतने में काम नहीं चलेगा, 200 रुपए लगेंगे। इसके बाद कथित रूप से 200 रुपए लेने के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी है। कई यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि सरकारी अस्पतालों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता और अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग ‘रेट’ तय हैं।

Birth Certificate 1 22Scope News

हमारा चैनल इस Viral Video की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है

हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यदि वीडियो और उसमें किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला माना जाएगा। अब लोगों की नजर जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर है कि इस वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Birth Certificate 22Scope News

यह भी पढ़े : रक्सौल मैत्री पुल पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Gumla Bamboo Farming Training: गुमला में बाँस की औद्योगिक खेती को...

Gumla Bamboo Farming Training, गुमला: जिले में बाँस की औद्योगिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिला...

Dhanbad Governor Santosh Gangwar: धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, IIT-ISM में...

Dhanbad Governor Santosh Gangwar, धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को हवाई मार्ग से धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर एसएसपी, डीडीसी सहित...

Siwan Stolen Bullet Case: सीवान में RTO चेकिंग के दौरान पकड़ा...

Siwan Stolen Bullet Case: जिले में वाहन जांच के दौरान RTO विभाग की टीम ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा...